तीन दिन पहले लगातार हो रही बारिश के चलते जिला उपायुक्त मनदीप कौर द्वारा जिले के सभी तीन खंड के स्कूलों में बच्चों छुट्टी कर दी गई है, जिसके चलते स्कूल बंद है। स्कूल बंद होने से बच्चे घरों की ओर वापस जाते हुए नजर आए। वही बुधवार को मौसम बिल्कुल साफ है और धूप खिली हुई है। शहर में लोग रोजाना की तरह अपना रोजमर्रा का कार्य कर रहे है। बच्चो के स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों में खुशी देखने को मिली।