फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया जाम, फतेहाबाद रोड ठप्प

टोहाना के गांव जमालपुर शेखां गांव के ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या को लेकर वीरवार को टोहाना-फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सुबह दस बजे से शुरू हुआ जाम दोपहर तक जारी है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि 14 हजार की आबादी वाले इस गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बना 11 केवी सबस्टेशन समैन के 132 केवी लाइन से जुड़ा है। 26 किमी लंबी यह लाइन खेतों से होकर गुजरती है। जरा सी हवा चलते ही पोल टूट जाते हैं और 3-4 दिन तक बिजली गुल रहती है। बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी ठप हो जाती है। हर रोज 45-45 मिनट के 5-7 कट लगाए जाते हैं, जिससे किसान और आम लोग दोनों परेशान हैं। रात को लाइन स्टाफ न होने से फ्यूज तक नहीं लग पाते। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर लोड सही से डिवाइड नहीं है, रोज 4-5 ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते हैं। बिजली विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं करते। एसडीओ से एक्सइन के बीच लोग चक्कर काटते रह जाते हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि गांव की लाइन को चंदड़ 132 केवी से जोड़ा जाए, जो गांव से सिर्फ 7 किमी दूर है। खेतों से गुजरने वाली लाइन को टोहाना-रतिया रोड के साथ शिफ्ट किया जाए। जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें