फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जांडवाला सोतर में पीने के पानी से उगाई जा रही थी सब्जियां,काटे 18 कनेक्शन

नवीन दलाल Updated Fri, 06 Jun 2025 03:49 PM IST

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि आम जन तक पीने का पानी पहुंचने की लिए व पीने की पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ ग्राम पंचायत जांडवाला सोतर में जल सरंक्षण अभियान के तहत पीने के पानी पर लगाए गए सब्जी व हरा चारा के 18 कनेक्शन काट दिएI इस दौरान लाली ने कनेक्शन बताया कि जल संरक्षण अभियान के दौरान बताया की जिले के सभी शहरों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा टीम लगाकर घर घर सर्वे करवाया जा रहा है I इस दौरान जिसने भी पीने के पानी पर सर्विस स्टेशन, हरा चारा सब्जी लगा रखी है उनके कनेक्शन तुंरत प्रभाव से काटे जा रहें हैं I इसके साथ साथ विभाग उनकी सूची भी तैयार कर रहा है जिनके बिल बकाया है उनको भी नोटिस दिया जाएगा यदि फिर भी बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके भी कनेक्शन काटे जायेंगे I ताकि जिले के हर घर को पीने का पानी मिल सके इसमें सभी जिला वासी विभाग का सहयोग करे I दुर्गेश कुमार कनिष्ठ अभियंता स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने बताया जिन्होंने पीने के पानी पर हरा चारा सब्जी लगा रखी थी, उनके कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटते हुए सब्जी और हरा चारा को भी उखड़वाया गया I यह अभियान जिले के सभी शहरों व सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा ताकि सभी को स्वच्छ जल मुहैया करवाया जा सके I पीने के पानी से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उन सभी समस्याओं को चिह्नित करके तुरंत प्रभाव से ठीक किया जाएगाI ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में किसी भी घर को पीने के पानी की कोई दिक्कत न आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें