फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में स्व. चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल जी पुण्यतिथि पर इनेलो द्वारा फतेहाबाद में सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए इनेलो के जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने बताया कि जाट धर्मशाला के सामने स्थित ताऊ देवीलाल प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इस कार्यक्रम में जिलेभर से इनेलो नेता और कार्यकर्ताओं पहुंचे और जननायक स्व. चौधरी देवीलाल को प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने बताया कि जननायक चौ. देवीलाल का फतेहाबाद जिले से विशेष लगाव था। स्व. चौधरी देवीलाल की शिक्षाओं पर चलते हुए पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने अपने कार्यकाल के दौरान फतेहाबाद में किए रिकार्ड विकास कार्यों को यहां की जनता आज भी याद करती है। आज भी इनेलो का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में स्व. चौधरी देवीलाल व स्व. ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशवासियों की सेवा में लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें