फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ई-मेल पर दी गई थी धमकी, दो घण्टे जांच बाद खोला गया लघु सचिवालय; एसपी बोले- करेंगे जांच

लघु सचिवालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। लघुसचिवालय को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है और एंट्री पर रोक लगा दी गई। इसके बाद हिसार से बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और उसने लघु सचिवालय की पूरी जांच की करीब एक घंटा जांच करने के बाद बम स्क्वाड टीम ने हरी झंडी दी और तब जाकर लघु सचिवालय को आम जनता और सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला गया। इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहाबाद की एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि एक मेल आईडी के बाद लघु सचिवालय को बंद किया गया था। जिसके बाद हिसार से बम स्क्वॉड की टीम फतेहाबाद पहुंची है और उसने जांच की है कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद लघु सचिवालय को खोल दिया गया है। ई-मेल की भाषा को लेकर एसपी ने कहा कि कई बार शरारती तक वफा फैलाने के लिए इस प्रकार की हरकतें करते हैं हालांकि हरियाणा से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें