फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर के मॉडल टाउन इलाके में एक घर में हुई चोरी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 11:19 AM IST

टोहाना शहर के मॉडल टाउन इलाके में घर से बाहर गई महिला कमला जैन के घर से चोरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद घर में घुसे चोर को लोगों ने काबू कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर आई पुलिस चोर को साथ ले गई है। परिजनों के अनुसार रात्रि करीबन दस बजे उक्त व्यक्ति वरना कार में आया था और घर में घुसा हुआ था। महिला के अनुसार चोर उसके घर से नकदी, चांदी के सिक्के और कुछ ज्वेलरी चुरा कर ले गया है। अग्रवाल महिला समिति प्रधान देविका सिंगला ने बताया कि इस मकान में उसकी मां कमला जैन रहती है जो किसी काम से बाहर गए हुए है। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता आदित्य भटनागर में बताया कि उनके घर से शोर आ रहा है जिसके बाद वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ था और पुलिस उसे ले गई है। उसने बताया कि लोगों ने बताया कि दिन में यह व्यक्ति लोगों के घर रेकी भी कर रहा था, जिसके चलते वह घरों में मिठाई डिब्बा देने, शादी के कार्ड देने का बहाना लगा रहा था ताकि कोई उसे पहचान न सकें। उसने बताया कि अभी आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें