शहरी क्षेत्र में होली पर्व की धूम देखने को मिल रही है जिसके चलते बाजार में भीड़ भी बढ़ गई है। इस दौरान महिला होली पर्व के तहत उपले होलिका पर अर्पण करने के बाद पूजा कर रही है। शहर के घंटाघर चौक पर गोबर के उपलों के ऊपर होलिका का बुत बनाया गया है जिसकी गोदी में भक्त प्रहलाद के तौर पर बच्चे को बैठाया गया है। शाम करीबन 8 बजे पूजन के बाद होलिका दहन किया जाएगा।