फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों ने की छापेमार कार्रवाई

एलपीजी गैस की कमी के चलते जहां पूरा देश लाइनों में लगा है। वहां फतेहाबाद में भी लोगों को बुकिंग करवाने के बाद भी गैस सिलेंडर मुश्किल से मिल पा रहे हैं। लेकिन फतेहाबाद में घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में धड़ल्ले से हो रहा है। इस दौरान फतेहाबाद के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर के बस स्टैंड से मिष्ठान भंडार और चाय की दुकान से दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। जिन का इस्तेमाल कमर्शियल के तौर पर किया जा रहा था। वही फतेहाबाद के बीघड रोड पर स्थित एक नमकीन भंडार पर भी चेकिंग के दौरान घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था। इसके बाद तीन गैस सिलेंडरों को खाता एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा आज चेकिंग अभियान चलाया गया है और तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था। गौरतलब है कि फतेहाबाद की बात की जाए तो लगातार घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में होता नजर आ रहा है। रेहडी संचालक बिना किसी रोक-टोक से घरेलू सिलेंडर ला रहे हैं और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि आम जनता दिक्कत का सामना कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें