रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूना निवासी नवीन कुमार के तौर पर हुई है। वह भूना के निजी बैंक में लोन विभाग में कर्मचारी था। मृतक के दो बच्चे हैं। जाखल रेलवे पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार के बयान पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि देर रात रेलवे लाइन क्रॉस करते समय नवीन कुमार ट्रेन की चपेट में आ गया जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।