आपने अनेक बार घरों से सोने-चांदी के जेवर, नकदी या घरेलू सामान चोरी होने की घटनाएं तो बहुत सुनी और देखी होंगी। मगर टोहाना के गांव डांगरा से एक साइकिल सवार युवक घर के बाहर रखा हुक्का ही चुरा कर ले गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में नजर आई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है ताकि हुक्का चोर की पहचान की जा सके।