फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: एसपी ने किया परेड का निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 01:18 PM IST

पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के पुलिस बल ने अनुशासन, आत्मबल और सजगता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत अपने संबोधन में एसपी जैन ने कहा कि एक सतर्क प्रहरी का मन और शरीर, दोनों सशक्त होने चाहिए। पुलिसिंग केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि यह सेवा-भावना और समर्पण से परिपूर्ण एक जीवनशैली है। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक जैन ने ईआरवी (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन), राइडर यूनिट तथा पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें