फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में एसपी ने किया पैदल भ्रमण कर किया औचक निरीक्षण

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सोमवार को शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों निरीक्षण किया। यह भ्रमण तुलसीदास चौक से शुरू होकर बूटा राम डीपू, धर्मशाला रोड सहित शहर के संवेदनशील क्षेत्रों तक किया गया। भ्रमण के दौरान एसपी ने थाना शहर फतेहाबाद का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने पुलिसिंग की कार्यप्रणाली, अनुशासन और आमजन से संवाद की स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन किया। सड़कों पर उतरकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पुलिस तैनाती और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की तथा आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसपी ने डीएसपी नर सिंह को निर्देश दिए कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि लोगों को जाम और असुविधा से राहत मिल सके। थाना निरीक्षण के दौरान मालखाना, रसोईघर और बैरकों की जांच कर स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं की समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से सम्मान और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड दुरुस्त रखने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और जन-अनुकूल पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें