फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के रतिया में शॉर्ट सर्किट से साइकिल स्टोर पर लगी आग, 15 लाख के करीब का सामान जला

रतिया के टोहाना रोड टैक्सी स्टैंड के सामने स्थित एक साइकिल स्टोर में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस आग में लाखों रुपये का साइकिल और एसेसरी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार, सच्चा सौदा डेरा प्रेमी देवराज का बेटा हैप्पी मित्तल "साइकिल स्टोर" के नाम से दुकान चलाता है। रात को दुकान बंद कर घर जाने के कुछ समय बाद, करीब 12:30 बजे, टोहाना रोड पर तैनात चौकीदार ने उसे आग लगने की सूचना दी। जब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा, तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। आसपास के लोगों की मदद से जैसे ही दुकान का शटर खोला गया, हवा के कारण आग और तेज भड़क उठी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हैप्पी मित्तल ने बताया कि दो दिन पहले ही उसने करीब 3 लाख रुपये का नया साइकिल का सामान मंगवाया था, जबकि पहले से भी लाखों रुपये का माल दुकान में रखा था। इस हादसे में साइकिल, ई-साइकिल, बच्चों की ट्राई साइकिल, टायर और अन्य एसेसरीज समेत करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें