उपमंडल के गांव डूल्ट में शादी समारोह में पहुंची सांसद कुमारी शैलजा का गुस्सा भड़क गया जब उनके द्वारा सांसद कोटे से पंचायती राज विभाग के माध्यम से दिए पानी के टैंकर की हालत दयनीय देखीं। शैलजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से टैंकरों में पुराने टायरों का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये शीघ्र ही फट गए और एक महीने के भीतर ही जंग लगने लगी है जिसके कारण पानी का रिसाव हो रहा है। शैलजा के अनुसार विभाग द्वारा खाने के बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के इन टैंकरों का वितरण किया गया साथ ही निर्धारित रंग की जगह अलग रंग का प्रयोग किया गया है जो कम समय में ही उड़ गया है कुमारी शैलजा ने कहा यह स्थिति सीधा तौर पर लापरवाही और जवाब देही की कमी को उजागर करती है जनता के हितों के साथ समझौता किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जाएगा प्रशासन को इस पर जवाब देना होगा जिस पर भी है अनियमिताएं भारती गई है वह जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आपको बता दें कि सिरसा लोकसभा से सांसद कुमारी शैलजा द्वारा रविदास जयंती के उपलक्ष में गांव डूल्ट को एक पानी का टैंकर दिया था। ग्रामीण बिन्टा के अनुसार विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई है और पुराने टायर इस टैंकर को लगाए गए थे इसके चलते यह टायर फट गए हैं इसकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाए। कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर यदि टायर पहले खराब लगाए गए थे तो उन्हें बदलवा दिया जाएगा और यदि नए अब फटे है तो बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि रंग बलदने को लेकर जो निर्देश है उसे बदलवा दिया जाएगा।