फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में गांव समैन में मकान की छत गिरी, व्यक्ति की मौत

टोहाना ब्लॉक के गांव समैन में बारिश से मकान की छत व दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रणधीर सिंह(48) के रूप में हुई है। रणधीर सिंह टोहाना शहर में दुकान पर कार्य करता था। मृतक के भतीजे पवन सोनी ने बताया कि उसके चाचा रणधीर सिंह मंगलवार शाम को टोहाना से काम पर से वापिस घर लौटे थे। वह घर में बारिश के पानी की सफाई के काम में लगे थे,तभी अचानक घर की छत व दीवार गिर गई। रणधीर सिंह छत के नीचे दब गया। आस पास के पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला। इस हादसे में रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद उन्हें टोहाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे हिसार के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। रास्ते में बरवाला के पास रणधीर ने दम तोड़ दिया। रणधीर सिंह की पत्नी संतोष देवी दिव्यांग है। उनके दो बेटे है। मृतक के परिजनों ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें