फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ड्यूटी पूरी कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज करना गलत, प्रदेशभर में चलाएंगे आंदोलन

हिसार में डीजे बंद करवाने गए पुलिस कर्मचारियों से पहले मारपीट और उसके बाद पुलिस कर्मचारियों पर ही दर्ज केस के मामले में रिटायर पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार को फतेहाबाद के लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए रिटायर पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य लघु सचिवालय पहुंचे और फतेहाबाद की डीसी को मुख्यमंत्री और फतेहाबाद के एसपी को डीजीपी के नाम मांग पत्र सौंपा। रिटायर पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान रणजीत डबास और हेतराम सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत मिलने के बाद हिसार में पुलिस कर्मचारी देर रात बज रहे डीजे को बंद करवाने गए थे लेकिन डीजे बजा रहे लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। इस दौरान शराब के नशे में एक युवक छत से गिर गया और उसका इल्जाम और पुलिस कर्मचारियों पर लगा दिया गया है। राजनीति के चलते पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है जिसका पुलिस संगठन विरोध करती है और इसको लेकर पूरे हरियाणा में आज मांग पत्र सौंप कर विरोध जताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें