फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 6 दिनों के बाद रजिस्ट्री कार्य हुआ शुरू

नवीन दलाल Updated Wed, 11 Feb 2026 02:23 PM IST

जिले में में पिछले छह दिनों से जारी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार शाम को समाप्त हो गई है। बुधवार सुबह से तहसीलों में रौनक लौट आई और रजिस्ट्री समेत तहसील से संबंधित सभी अटके हुए कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गए है। हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को ई-दिशा केंद्रों और रजिस्ट्री कार्यालयों में लोगों की भीड़ रही। पिछले करीब एक सप्ताह से कामकाज ठप था, इसलिए पेंडिंग कार्यों को निपटाने के लिए सुबह से ही लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने आए लोगों की रही। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, डोमिसाइल और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए भी आवेदक पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें