फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नशे के खिलाफ निकाली गई शहर में यात्रा

महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से शहर में शुक्रवार को नशे के खिलाफ यात्रा निकाली गई। ये यात्रा नशा ग्रस्त क्षेत्र से होकर निकली। इस यात्रा में शहर की कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। महिलाएं ने भी नशे के खिलाफ निकाली गई यात्रा में भाग लिया। यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। ट्रस्ट फतेहाबाद शहर और आसपास के गांवों में लगातार नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने में लगा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए लोग अनाज मंडी में एकत्रित हुए। यहां से यात्रा शुरू की गई। यात्रा में शामिल लोग सिविल अस्पताल रोड होते हुए कबीर बस्ती, रुनानकपुरा मोहल्ला पहुंचे। यहां से रतिया चुंगी आए। जहां पर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें