फ्यूचर मेकर कंपनी में तीन हजार करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी राधेश्याम उर्फ परम गुरु शनिवार को फतेहाबाद कोर्ट में पेश हुआ। कोर्ट में अब केस की अगली तारीख 2 अगस्त दी गई है। कोर्ट में 23 आरोपी पेश हुए। एक आरोपी को कोर्ट के द्वारा छुट्टी मंजूर कर दी गई। राधेश्याम की तरफ से केसों की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सचदेवा ने बताया कि फतेहाबाद कोर्ट में सभी मामलों की सुनवाई चल रही है। पूरे हरियाणा के 9 मामले फतेहाबाद कोर्ट में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। 23 आरोपी कोर्ट में पेशी पर पहुंचे। एक आरोपी के घर शादी होने के चलते कोर्ट ने छुट्टी मंजूर कर दी।