हिसार के महाराणा प्रताप स्टेडियम में आयोजित प्रथम वीरांगना कप दौड़ प्रतियोगिता 2025 - 26 में हिसार, हांसी, भिवानी और फतेहाबाद के प्राइवेट व सरकारी स्कूलों की लगभग एक हजार लड़कियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें बजरंग मॉडल स्कूल टोहाना के विद्यार्थियों ने जिला फतेहाबाद का प्रतिनिधित्व किया। बजरंग मॉडल स्कूल की पांचवी कक्षा की विद्यार्थी प्रिया ने 50 मीटर रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रथम वीरांगना कप दौड़ प्रतियोगिता के निर्देशक तथा सूरज सेवा फाउंडेशन के डायरेक्टर हरीश सिराधना ने बजरंग मॉडल स्कूल के निदेशक विनय वर्मा, बॉक्सिंग कोच ज्योति वर्मा व अध्यापिका प्रिंसी तथा खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया और गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर बधाई दी। प्रिया को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।