भाजपा ने सोमवार सुबह जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। प्रवीन जोड़ा को भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रवीन जोड़ा को फूल मालाएं डालकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय में 40 दावेदारों ने आवेदन किया था। इसके बाद सोमवार सुबह प्रवीन जोड़ा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष भाजपा के सबसे पुराने कार्यकताओं में शामिल रहे है। इसी का फायदा प्रवीन जोड़ा को मिला है।