फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस ने ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों का रिकॉर्ड जांचा

टोहाना के शहर थाना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों की जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।जिसके तहत शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा अभिकर्ता थाना व सीआईडी विभाग द्वारा संयुक्त टीम बनाकर जांच की गई। इस दौरान टीम के सदस्य गणेश ब्रिक्स कंपनी, मोदी ब्रिक्स कंपनी, छोटू राम ब्रिक्स कंपनी, आर के ब्रिक्स कंपनी पर पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने भट्ठा मालिकों को आदेश दिए गए कि कोई भी मजदूर व्यक्तियों को काम पर रखा जाता है तो उनकी सूचना संबंधित थाने में दें ताकि उनका रिकॉर्ड चेक करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में कोई भी मकान मालिक अपने किराएदार को कमरा देने से पहले उसे व्यक्ति की थाने में सूचना देकर जांच जरूर करवा ले और उसका पूरा पता भर जानकारी देना सुनिश्चित करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें