फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिस बताकर धमकाने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की वर्दी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 07:52 PM IST

थाना सदर पुलिस ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला एसआई शिक्षा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताने वाली सनियाना निवासी सिमरन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि इसका साथी कार चालक सत्यवान अभी फरार है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि थाना सदर के क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को अपनी दी हुई शिकायत में बताया कि महिला आरोपी सिमरन उसके पति की बहन बनी हुई है। वर्तमान में उसका अपने पति से मनमुटाव चल रहा है। आरोपी महिला सिमरन उनके खनौरा स्थित घर पर आई और उसके साथ मारपीट करके धमकाया। इस केस के संबंध मे पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी महिला एसआई शिक्षा ने कार्करवाई करते हुए गांव सनियाना से सिमरन को काबू करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी से पुलिस ने वर्दी भी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने यह वर्दी कहां से ली और वर्दी पहन कर किस-किस को धमकाया और पैसे ऐंठे हैं। आरोपी महिला को कोर्ट मे पेश कर जेल भेजा जाएगा। डीएसपी ने बताया कि महिला का एक साथी सत्यवान अभी फरार है जिसे जल्द काबू किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें