फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नशे के खिलाफ कमर कसने का संकल्प, गांव-गांव बनेगी 5 सदस्यीय कमेटी

शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित संत रविदास धर्मशाला परिसर में रविवार को शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के ब्लॉक प्रधान मनजीत सिंह और सभा प्रधान रोहित ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मुख्य रूप से बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टे के कारण नौजवानों की मौत के मुद्दे पर गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नौजवान चिट्टे और अन्य नशों की चपेट में आकर मौत की तरफ जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए पूरे टोहाना, हरियाणा और देश से नशे को समाप्त करवाना होगा। सभा ने निर्णय लिया कि अब गांवों और शहर के वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पांच-पांच सदस्यों की मेम्बर कमेटी बनाई जाएगी। रोहित ने बताया कि हर रविवार को किसी न किसी वार्ड में कार्यक्रम कर माताओं-बहनों और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब तक पांच-छह कार्यक्रम किए जा चुके हैं। हाल ही में वार्ड नंबर 1-2 और इंदिरा कॉलोनी में भी बैठक हुई थी, जहां प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया। मनजीत सिंह ने कहा कि डीएसपी से मिलकर ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन अभी सिर्फ एक-दो प्रतिशत ही असर दिखा है। उन्होंने एसपी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर नशा बंद करवाएं। आगे की रणनीति बताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि टोहाना के 23 वार्डो के 23 एमसी को एक साथ बुलाकर बैठक की जाएगी, क्योंकि उन्हें ही पता है कि उनके वार्ड में कौन नशा बेच रहा है और कौन कर रहा है। बैठक में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त समाज, हमारा संकल्प”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारे भी गूंजे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें