फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: फाग को लेकर खरीदारी करते नजर आए लोग, बाजारों में बढ़ी रौनक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 02:50 PM IST

रंगों का त्योहार फाग बुधवार को सुबह से मनाया जाएगा। जिसको लेकर लोग बाजारों में रंगों की खरीदारी करते नजर आ रहे है। पिछले एक सप्ताह से शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह से रंगों, गुलाल और पिचकारियों से सजी हुई हैं। मंगलवार को बाजार में छोटे से बड़े सब रंगों की खरीदारी करते नजर आए। दुकानदाराें ने बताया कि इस बार सूखे रंगों और हर्बल गुलाल की मांग में जबरदस्त उछाल आया है। पानी की बर्बादी रोकने के प्रति बढ़ती जागरूकता और त्वचा की सुरक्षा को देखते हुए ग्राहक गीले रंगों के बजाय सूखे गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। बच्चों के लिए जहां डोरेमोन और स्पाइडरमैन वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र हैं, वहीं युवा और बुजुर्ग प्राकृतिक फूलों से बने रंगों की खरीदारी कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें