फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नहर में बच्चे के बहने के मामले में परिजनों ने लगाया जाम, थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद खोला जाम

शहर की ईदगाह कॉलोनी से नहर में बहे बच्चे का सुराग न मिलने के मामले में परिजनों ने शहर के वाल्मीकि चौक पर जाम लगा दिया तथा प्रशाशन पर कार्यवाही न करने के आरोप लगाए है। जाम की सूचना पर पहुंचें शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने परिजनो को नहर में जाल लगाने और सुबह गोताखोर से ढूंढवाने की बात कहकर जाम खुलवा दिया। इस दौरान वार्ड बीस के पार्षद जगदीश कुमार ने बताया कि उनके वार्ड से किशोर भारत घर से गया था जिसे नहर में गिराया गया है लेकिन अभी तो उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशाशन द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई हैं जिसके चलते जाम लगाया हैं। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि बच्चे के नहर में बहने के मामले में नहर पर जाल लगा दिया है, वही एसडीएम टोहाना को पत्र लिखकर एनडीआरआई की टीम को बुलाने के लिए लिखा है ताकि बच्चे का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें