फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर किसानों को लूट रही बीमा कम्पनियां : मनदीप नथवान

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि बीमा कंपनियों की मनमानी के चलते किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। फतेहाबाद, रतिया और भट्टू में किसानों की फसल बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई है लेकिन बीमा कंपनियां कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ करके ऑब्जेक्शन लगाकर किसानों को क्लेम देने में आनाकानी कर रही हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इन गांवों के किसानों को एकजुट कर आंदोलन चलाया जाएगा। इस मामले में जिलेभर के किसान 29 अक्तूबर को डीसी से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। शनिवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य प्रधान मनदीप नथवान और महासचिव संदीप सिवाच ने कहा कि भट्टू इलाके में कपास, बाजरे, मूंग की फसल में नुकसान हुआ है। बीमा कंपनी बड़े कृषि अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों की दिवाली काली करने जा रही है। नुकसान को बहुत थोड़ा कर दिया है। गांवों में ऑब्जेक्शन लगा दिया है। 23 गांवों में से 21 गांवों में बीमा कंपनी ने ऑब्जेक्शन लगा दिया है या तो इन गांवों का क्लेम बनेगा या नाममात्र क्लेम दिया जाएगा। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें