फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गोगा नवमी पर मेले में उमड़ी भीड़

शहर के रतिया रोड स्थित गोगा मेडी मंदिर परिसर में गोगा नवमी के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिर कमेटी द्वारा द्वारा प्रधान ईश्वर बेदी के नेतृत्व में उचित व्यवस्था की गई ताकि किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न आए। इस दौरान बच्चों ने मेले का खूब आनंद लिया और खरीददारी भी की। मेले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशाशन भी मुस्तैद रहा ताकि कोई शरारती तत्व मेले में वारदात को अंजाम न दे सके। इस दौरान मंदिर कमेटी प्रधान ईश्वर बेदी ने कहा कि हर साल गोगा नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में श्रद्धुल दूर दराज से आकर गोगा जाहर वीर जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाते हैं जिसको लेकर मंदिर कमेटी द्वारा करीबन एक माह पहले से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें