सोमवार को फतेहाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक जाखल में आयोजित हुई। जिसमें फतेहाबाद से जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा व पूर्व विधायक दूडा राम व टोहाना से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे देवेंद्र सिंह बबली सहित भाजपा के अन्य जिला पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस बैठक में मुख्य रूप से सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रस्तावित भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में ना कर, जाखल के रॉयल पैलेस में आयोजित की गई। बता दें कि भाजपा कि इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को भी आमंत्रित किया गया था। इस पर उक्त दोनों नेताओं के बैठक में पहुंचने को लेकर पहले ही विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रहीं थी। परन्तु राज्यसभा सांसद बैठक में नही पहुँचे। बराला की बैठक में अनुपस्थिति पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने प्रेस वार्ता में सफ़ाई देते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का दिल्ली में राज्यसभा के सेशन होने के चलते उनका व्हिप जारी हो चुका है। जिसमें उनका दिल्ली में रहना अनिवार्य है। ऐसे में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला बैठक में उपस्थित नही हो सकते। कार्यक्रम की शुरुआत फतेहबाद के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाते हुए शुरू क़िया। इस दौरान कार्य्रकम का पहला सत्र खत्म हुआ। पार्टी के इस कार्य्रकम के दौरान प्रवीण जोड़ा के अलावा किसी भी नेता का संबोधित नही हुआ।