फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के भूना रोड पर सुबह तीन बजे कचरा उठाने पहुंचे अधिकारी, कर्मचारियों ने रोका

शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों की टीम और कचरा उठाने वाली गाड़ियों को लेकर भूना रोड पर पहुंचे। जैसे ही कर्मचारियों को इसकी भनक लगी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और कचरा उठाने का विरोध किया। विरोध के चलते नगर परिषद की गाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रात से नगर परिषद परिसर में धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान कचरा उठाने का काम शुरू करने का प्रयास किया गया तो वे इसका विरोध करेंगे। दूसरी ओर, सफाई व्यवस्था ठप होने से शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से कचरा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के कारण परेशानी बढ़ गई है। वहीं, 15 अगस्त के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शुक्रवार शाम फतेहाबाद पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन के सामने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें