फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नवनियुक्त सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हाल ही में रतिया के गांव खाई में हुए सरपंच पद के उपचुनाव में विजयी रही महिला सरपंच अमरजीत कौर व अन्य गांवों के पंचों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। गांव खाई की नवनियुक्त सरपंच अमरजीत कौर को एससीपीओ राजेंद्र गोदारा ने आधिकारिक रूप से शपथ दिलवाई। सरपंच के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हाल ही में निर्वाचित हुए पंचों गांव बोड़ा, वार्ड नंबर 3 से पवन कुमार और वार्ड नंबर 8 से रंजीत सिंह.गांव नंगल ,वार्ड नंबर 14 से सुनीता रानी,गांव लठेरा वार्ड नंबर 1 से जसपाल सिंह को भी पद की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें