फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बरसाती मौसम के बाद कानों में बढ़ा फंगस का खतरा, ईएनटी के पास रोज आ रहे 50 मरीज

जिला नागरिक अस्पताल में नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ (ईएनटी) डॉ. जयप्रकाश की ओपीडी में इन दिनों फंगस से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर के अनुसार, रोजाना 40 से 50 मरीज सिर्फ कान में फंगस की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बारिश के बाद बढ़ी नमी फंगल इंफेक्शन का कारण बन रही है। इसके अलावा नहाते समय कान में पानी जाना भी कारण है। डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि अधिकतर मरीज कान में खुजली, दर्द और डिस्चार्ज (मवाद निकलने) की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ लोग घर में रखी पुरानी दवाइयां ले रहे हैं जिससे परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है और फंगल इन्फेक्शन के फैलने की आशंका रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें