फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अब 6 ट्रैफिक राइडर रखेंगे निगरानी, नो पार्किंग में वाहन खड़े किए तो कट जाएगा चालान

फतेहाबाद में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और अव्यवस्थित पार्किंग पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार से नया कदम उठाया है। अब शहर में 6 ट्रैफिक राइडर तैनात किए गए हैं, जो प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखेंगे। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चालान काटा जाएगा। राइडर पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाई गई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि इन राइडरों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है और इनके मोबाइल फोन में एक विशेष एप इंस्टॉल करवाई गई है। इस एप के माध्यम से मौके पर ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान किया जा सकेगा। शहर के जिन स्थानों पर अक्सर जाम और अतिक्रमण की समस्या रहती है, वहां इन राइडरों की विशेष निगरानी रहेगी। इनमें हंस मार्केट, पुराना बस स्टैंड, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, हिसार-सिरसा रोड, धर्मशाला रोड और जवाहर चौक शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूलों में छुट्टी के बाद जाम की स्थिति बन जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें