फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नागरिक अस्पताल में आपातकाल विभाग में दाखिल मरीजों की अनदेखी

प्रदेश भर में जहां बुधवार को स्वास्थ्य को लेकर स्क्रीनिंग कैंपों की शुरूआत की गई है, वहीं नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आपातकाल विभाग में दाखिल मरीजों की ऐसी अनदेखी हो रही है कि उन्हें शौचालय के आगे लगाए गए बेड पर दाखिल किया जा रहा है। बदबू इतनी कि वहां पर खड़ा हो पाना भी मुश्किल है। ये ही नहीं किसी को बेड नहीं मिल रहा है तो उसे कुर्सी पर ही लिटाया जा रहा है। अस्पताल के सौंदर्यकरण कार्य के चलते इमरजेंसी वार्ड को ब्लड बैंक में शिफ्ट किया गया है। यहां पर बुधवार को पड़ताल की गई तो लापरवाही के कई मामले सामने आए। नागरिक अस्पताल में डायरिया और बुखार से पीड़ित गांव नागपुर निवासी बलदेव को आपातकाल वार्ड में लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मरीज को पुरूष शौचालय के सामने बेड पर दाखिल कर दिया। यहां पर बदबू इतनी की खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो रहा था। परिवार के लोगों ने डॉक्टर व कर्मचारियों से अपील कि तो जवाब मिला कि बेड तो वो ही है, कहीं मिलता है तो खुद दूसरी जगह पर लिटा दें। आखिर में परिजनों ने ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर के आगे रखे बेड पर लिटाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें