अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीसरे दिन शहर फतेहाबाद में नगर शोभा और कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ उपायुक्त मनदीप कौर ने स्थानीय पंचायत भवन से झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनदीप कौर ने यात्रा में शामिल महिलाओं से संवाद स्थापित कर अपने सिर पर स्वयं कलश उठाकर यात्रा की अगुवाई की। शोभायात्रा में भक्तों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। इस दौरान शोभायात्रा में गीता के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कलश यात्रा ने भक्तिमय माहौल को और भी अधिक पवित्रता से भर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से गीता के आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।