टोहाना शहर के रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में लगे स्टेच्यू को शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने का मामला सामने आया है जिसके बाद शहर के गणमान्य लोगों ने विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी अनुसार शहर के रेलवे रोड पर कल्पना चावला पार्क का नहरी विभाग द्वारा लाखों रुपए की लागत से जीर्णोद्धार किया गया था जिसके बाद पार्क की सुंदरता बढ़ गई थी लेकिन अब शरारती तत्वों द्वारा कल्पना चावला के हाथ में दिया हेलमेट खंडित कर दिया हैं। पार्क में आए रमेश, विनोद व मनीष ने कहा कि प्रशाशन की बेरुखी के चलते यह पार्क शरारती लोगों का अड्डा बन चुका है लेकिन प्रशाशन इस और कोई ध्यान नहीं दिया हैं जिसके चलते लोगों ने उड़नपरी के स्टेच्यू को भी खंडित किया है, ऐसे लोगों की पहचान करके प्राथमिकी दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।