शहर के रेलवे रोड स्थित कंवर सैन गुप्ता चौक पर जनता मेडिकल के नाम से चल रही मेडिकल दुकान पर ड्रग इंस्पेक्टर झज्जर प्रतिभा यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा छापेमारी की गई इस दौरान टीम द्वारा गहनता से जांच की गई तो दुकान पर भारी मात्रा में एक्सपायर डेट की दवाइयां मिली है, इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया है जिला ड्रग कंट्रोलर झज्जर प्रतिभा यादव ने बताया कि विभाग के पास शिकायत मिली थी कि उक्त दुकान पर नशा बेचा जा रहा था जिसके बाद चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की गई तो यहां जांच करने पर भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली है, साथ ही एक नौंवी पास लड़का नसीब मिला है जो पिछले 2 साल से बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां दे रहा था। अब विभाग ने आगामी कार्यवाही करते हुए ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा यह दुकान रजत नामक व्यक्ति के नाम से हैं जो मौके पर नहीं मिला है।