रतिया रोड स्थित एक निजी पैलेस में अरोड़ा-खत्री परिवार की ओर से महाराजा अरुट जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग जुटे और महाराजा अरुट के जीवन आदर्शों को याद किया। समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, हांसी विधायक विनोद भयाना और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास विशेष रूप से पहुंचे।