फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने की ललक कांग्रेस को पहुंचा सकती है नुकसान: बिजेंद्र सिंह

Naveen Updated Thu, 19 Mar 2026 03:53 PM IST

कांग्रेस के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर कड़ा प्रहार किया है। वीरवार को अपनी 'सद्भाव यात्रा' के दौरान रतिया की नामदेव धर्मशाला पहुंचे बिजेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में दो टूक कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं में मुख्यमंत्री बनने की होड़ ही पार्टी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठे पार्टी :-बिजेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल चुनाव में समय है, इसलिए सभी का ध्यान केवल भाजपा को हराने और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने पर होना चाहिए। उन्होंने खुद के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा की मैं अभी दूल्हा बनने के बजाय सरकार बनाने पर ध्यान दे रहा हूं। यह समय व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का नहीं, बल्कि राहुल गांधी की सोच को आगे बढ़ाने और पार्टी को मजबूत करने का है। क्रॉस वोटिंग: अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा:-राज्यसभा चुनाव में विधायकों द्वारा की गई क्रॉस वोटिंग पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद ने इसे 'विश्वासघात' करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर गद्दारी करना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है और ऐसे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।खरीद-फरोख्त के संकेतों पर उन्होंने शायराना अंदाज में कटाक्ष करते हुए कहा, "कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।" उन्होंने आगे जोड़ा कि आज लोगों के पास अनाप-शनाप पैसा है और वे उम्मीद से तीन गुना ज्यादा खर्च करने को तैयार बैठे हैं। नेताओं की नहीं, विचारधारा की लड़ाई:-बिजेंद्र सिंह ने कांग्रेस आलाकमान और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि यदि आगामी लड़ाई किसी एक चेहरे को केंद्र में रखकर लड़ी गई, तो राह मुश्किल हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुकाबला अब नेताओं के बीच नहीं, बल्कि पार्टियों और विचारधाराओं के बीच है।यात्रा में विधायकों की कम मौजूदगी पर उन्होंने सफाई दी कि यह किसी गुट की नहीं, बल्कि कांग्रेस की यात्रा है। उन्होंने कहा, मेरी यात्रा में विधायक नहीं, सच्चे कांग्रेसी आ रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, कृष्ण तनेजा, गुरदीप गिल, परगट सिंह, गुरदीप चहल और गुलशन सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें