फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में सुबह से हल्की बारिश जारी, फसलों को होगा फायदा

फतेहाबाद में मौसम में आए बदलाव के कारण जिले में शनिवार की अलसुबह से ही बादलवाही के साथ 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। जिसके बाद सुबह 11:15 से बुंदाबांदी शुरू हो गई है। जिससे लोग बारिश में भीगते नजर आए। बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे खिल उठे है। किसानों का मानना है कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। जिससे फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं इस बारिश से फसलों में फुटाव ज्यादा होगा जिससे फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। हवाओं में आए बदलाव के कारण जिले में शनिवार व रविवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिससे क्षेत्र में तापमान में गिरावट की संभावना है। लेकिन सोमवार से मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। जि दौरान धुंध छाए रहनी की संभावना है। ऐसे में किसानों से अपील है कि नमी बढ़ने से फसलों में कीट रोग उत्पन्न हाे जाते है। तो किसान कृषि चिकित्सकों की बार-बार सलाह लेते रहें। -डॉ. मदनलाल खिचड़,विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें