फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कुलदीप समर्थक ने राज्यसभा सांसद को भेजा लीगल नोटिस, बिना शर्त माफी मांगे

राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मामला गर्मा रहा है। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के करीबी और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्य फतेहाबाद निवासी सुरेश काकड़ ने एडवोकेट सुमित सिंवर के जरिए लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए कहा गया है कि पूर्व सीएम स्व.भजनलाल और पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन पर दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें। अगर पांच दिन में ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरेश ने यह लीगल नोटिस अपने एडवोकेट सुमित सिंवर के जरिए भिजवाया है। सुरेश काकड़ ने लीगल नोटिस में कहा है कि रेखा शर्मा के शब्द तीन बार के हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रहे बिश्नोई रतन स्व.चौधरी भजनलाल के प्रति अपमानजनक हैं। उनका पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में भी उच्च सम्मान था। उनके करोड़ों अनुयायी हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों और आम जनता की सुविधा के लिए मंदिरों के पास या विभिन्न महलों में धर्मशालाओं और भवनों का निर्माण भी करवाया। उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थानों का भी निर्माण करवाया। स्व.भजन लाल अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के आजीवन संरक्षक थे। वह अपने जीवनकाल के दौरान और मृत्यु के बाद भी बिश्नोई समाज के लिए एक आदर्श हैं। वह अभी भी समाज का अविभाज्य एवं अभिन्न अंग हैं। पंचकूला के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई भी लाखों लोगों की नजरों में उच्च प्रतिष्ठा और सम्मान रखते हैं। उनके विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों से बिश्नोई समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें