फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में आईटीआई छात्रों पर गुंडागर्दी का आरोप लगा, बस स्टैंड प्रबंधन ने जारी की वीडियो

शहर के नए बस स्टैंड से निकली रोडवेज बस में लटक कर सफर करने वाले विद्यार्थियों का वीडियो वायरल होने के बाद बस स्टैंड ड्यूटी इंचार्ज महेंद्र पृथला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए इन विद्यार्थियों पर अड्डा परिसर में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। बस स्टैंड में बसों की कमी नहीं है लेकिन फिर भी ये बच्चे स्टाफ को परेशान करते है और जान बूझकर बसों में लटककर सफर करते है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी जानबूझकर शहतलाई जाने वाली बस में सफर करते हैं ताकि बस में सफर करने वाली यात्रियों को परेशान किया जा सके। बसों में जगह होने के बावजूद बाहर लटके रहते है जबकि अंदर बस खाली होती है। वही उन्होंने कहा कि इस बस से पहले अन्य बसें भी जाखल को तरफ जाते समय खाली जाती है लेकिन ये बसे उसमें नहीं जाते। उन्होंने आईटीआई प्रिंसिपल से अपील करते हुए आगे इन विद्यार्थियों को गुंडागर्दी ना करने वाले समझाया जाए, नहीं तो उन्हें बस में सफर करने नहीं दिया जाएगा। ये विद्यार्थी हर्बल पार्क के पास नहर किनारे उतरते है जबकि जाखल वाली बस भी इसी रूट पर खाली जाती है लेकिन ये लंबे रूट की बस की व्यवस्था को खराब करने का काम करते है इनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। इस बारे में आईटीआई के प्रिंसिपल रमेश कुमार ने बताया कि वह वीडियो में आए हुए छात्रों की पहचान करके इनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे ताकि व्यवस्था खराब ना हो। बस स्टैंड पर पहुंचे आम लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से ऐसे शरारती बच्चों पर कार्रवाई करने की मांग की है जो प्रशासन के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशान करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें