रतिया तहसील कार्यालय में मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया जब नायब तहसीलदार विचित्रनंद पर एक किसान प्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे। इस घटना के विरोध में खेती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने तहसील परिसर के भीतर ही धरना शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसानों ने बताता की ढाणी जाखन दादी के पूर्व सरपंच सरदार बलविंदर सिंह किसी कार्य के सिलसिले में नायब तहसीलदार विचित्रनंद के पास पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। जैसे ही यह खबर क्षेत्र के किसानों तक पहुंची, उनमें भारी रोष फैल गया जिसके बाद मंगलवार को खेती बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर सिंह चहल की अध्यक्षता में तहसील कार्यलय में किसानों ने धरना शुरू कर दिया प्रदर्शनकारी किसानों ने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता, उनका धरना और विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला ने कहा कि एक जनसेवक का काम जनता की समस्याओं को सुनना है, न कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करना। हम इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे और न्याय मिलने तक यहां से नहीं हटेगे फिलहाल, धरने के कारण तहसील का कामकाज प्रभावित हो रहा है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वही नायब तहसीलदार विचित्रनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस वक्त फतेहाबाद में मीटिंग में व्यस्त है मीटिंग को बाद ही इस मुद्दे पर कुछ कहेगे