फतेहाबाद में सरसों की खरीद नहीं होने के चलते किसानों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया है, किसानों ने कहा पिछले तीन दिनों से बारदाना खत्म होने का बहाना बना रहे हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अभी भी बारदाना आने में तीन से चार दिन का समय और लगेगा जिससे वे काफी परेशान हैं बारदाना खत्म होने से पिछले तीन दिनों से वह फतेहाबाद के अनाज मंडी में अपनी फसल को लेकर बैठे हैं।