फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में वार्डो में काम न होने पर पार्षदों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय बाहर दिया धरना, जमकर हुआ हंगामा

नगर परिषद में वीरवार दोपहर को वार्डो में विकास कार्य न होने पर गुस्साए पार्षदों ने कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश के कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। वार्ड नंबर एक के पार्षद राजकुमार और वार्ड नंबर 23 के पार्षद अर्जुन कटारिया धरने पर बैठे। पार्षद राजकुमार अपने वार्ड में काम की जानकारी लेने के लिए कार्यकारी अभियंता के पास पहुंचे थे, लेकिन टेंडर लगने का पता लगने पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पार्षदों को कार्यकारी अभियंता ने उठाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। सूचना मिलने पर अन्य वार्डो के करीब 10 से ज्यादा पार्षद मौके पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची, उपप्रधान सविता टुटेजा भी पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें