फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में साइकिल पर समाज को नशे के खिलाफ जागृति करने निकले 63 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी सुभाषचंद्र

नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के सेवा निवृत्त 63 वर्षीय अधिकारी सुभाष चन्द्र कालीरावन इन दिनों साइकिल से प्रदेश भ्रमण पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में वे शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंचे, जहां नशा विरोधी अभियान में वर्षों से मजबूती से काम कर रही प्रमुख सामाजिक संस्था ‘ज़िन्दगी’ के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय नीलकंठ वैष्णो ढाबा पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ज़िन्दगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह के नेतृत्व में समाजसेवियों ने सुभाष चन्द्र कालीरावन को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके अदम्य साहस को सराहा। इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद बजाज, सुरेन्द्र नायक, एडवोकेट प्रशांत शर्मा, एडवोकेट पवन सेठी, विकास गावड़ी, सुरेन्द्र कंबोज, रणबीर सिंह भाटी, सुभाष शर्मा, अनिल चौधरी, रविन्द्र सैनी, मुकेश नारंग एमके, पुष्कर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए सुभाष चन्द्र कालीरावन ने कहा कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है और इसके खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गांव-गांव और शहर-शहर में लोगों की सकारात्मक सोच और सहयोग यह विश्वास दिलाता है कि यदि समाज एकजुट हो जाए तो नशे जैसी बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। ज़िन्दगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने सुभाष चन्द्र कालीरावन के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि 63 वर्ष की आयु में साइकिल से प्रदेश भ्रमण कर नशे के खिलाफ अलख जगाना युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं और आने वाली पीढ़ी को नशा मुक्त भविष्य की ओर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें