फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

थाना सदर के अंतर्गत आने वाली कुलां पुलिस चौकी की टीम ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का कुल्हाड़ा भी बरामद कर लिया है। थाना सदर प्रभारी शादी राम ने बताया कि 8 अगस्त को घरेलू कलह के चलते आरोपी शीशपाल ने अपनी पत्नी पूजा उर्फ माला पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश की। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कुलां चौकी की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें