फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव पिरथला में दे रात्रि एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार एक मकान में बने कमरे में घुस गई। कमरे में सोया हुआ दिव्यांग व्यक्ति बाल बाल बच गया। हादसे की सूचना सदर पुलिस को दे दी है, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक ग्रामीण बनवारी लाल ने बताया कि वह गांव पिरथला में टेलर का कार्य करता है तथा रात्रि के समय अपने मकान में बने कमरे में सो रहा था अचानक रात्रि 2 बजे उक्त अनियंत्रित कर उसके कमरे में आ गई। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसने बताया कि कार में 4-5 युवक सवार थे सभी ने शराब पी हुई थी। उसने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग किया तथा उसका मकान बनवाने की लिए मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीण रमेश कुमार ने कहा कि दे रात्रि बनवारी लाल अपने कमरे में सोया हुआ था तो इस अनियंत्रित कर ने उसके कमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया जिस बनवारी लाल बाल बाल बच गया। उसने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई की जाए।