फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में मनाया गोपाष्टमी पर्व

टोहाना। आजाद नगर स्थित बजरंग मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने गोपाष्ठमी पर्व पर कैंची चौक स्थित नंदीशाला में पहुंचकर गौसेवा में भाग लिया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ गौवंश को गुड़ व हरा चारा खिलाया जिससे वातावरण भक्ति और सेवा भावना से भर उठा। नंदीशाला समिति के पदाधिकारियों ने बच्चों के इस सराहनीय कदम की सराहना की। समिति सदस्यों ने बच्चों को नंदीशाला में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें बीमार गौवंश की सेवा, घायल पशुओं का उपचार, तथा परित्यक्त गायों की देखभाल इत्यादि। उन्होंने विद्यार्थियों को गौसेवा के महत्व और उसके सामाजिक-धार्मिक पहलुओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल निदेशक विनय वर्मा एवं प्रचार्या अंजू वर्मा ने बच्चों को गोपाष्ठमी पर्व के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “गौसेवा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह मानवता और करुणा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में सेवा और दया का भाव सदैव बनाए रखना चाहिए। अंत में नंदीशाला समिति और विद्यालय परिवार ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें