शहर के डीएसपी रोड पर शनिवार शाम को मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने जूनियर डीपीएस के निदेशक नितिन मेहता के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। नितिन मेहता डीएसपी रोड पर किसी काम से आए थे और स्कूटी स्टार्ट करके चलने लगे तो नकाबपोश युवक गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। मामले के मुताबिक जूनियर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक नितिन मेहता शनिवार शाम को अपनी स्कूटी पर डीएसपी रोड पर किसी काम से आए थे। जैसे ही स्कूटी लेकर जाने लगे तो मुंह पर कपड़ा बांधा युवक पास आया और गले से चेन छीनकर भाग गया। मेहता ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं आया। चेन करीब दो तोले की थी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए थे। मोटरसाइकिल चालक ने हेल्मेट लगाया था और पीछे बैठे युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। वारदात के दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठा युवक आया और उसने गले पर झपटा मारकर सोने की चेन छीन ली और भाग गया।